Friday, May 1, 2026

श्रमवीर सांसद की कार्यशैली का हर कोई कायल

श्रमिक दिवस पर जन्म को सतत श्रम से सार्थक करने वाले श्रमवीर मनमोहन बृजमोहन अगलवाल को जन्म दिन की बहुत बहुत बधाई।
राजनीति में दिन रात काम करते रहने वाले गिने चुने नेताओं में से एक है बृजमोहन अग्रवाल।मोहन भैया के नाम से न केवल अपनी विधानसभा,शहर बल्कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में लोकप्रिय बृजमोहन अग्रवाल की कार्यशैली का हर कोई दीवाना है।डायबिटिक होने के बावजूद देर रात तक कार्यकर्ताओं से मिलना,उनकी समस्या सुनना, हल करना उनकी आदत में शुमार हो गया है।
छात्र राजनीति से अपनी जुझारु प्रवृत्ति से बिल्कुल अलग पहचान बना चुके मोहन भैया की प्रतिभा को पहचाना सारंग जी ने।गोविंद सारंग ने ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की युवा पौध तैयार की जो छत्तीसगढ़ को भाजपा का गढ़ बनाने में सफल हुई है।
इससे पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था और रायपुर तो श्यामा भैया विद्या भैया के कारण कांग्रेस का अभेद्य किला।जब बृजमोहन अग्रवाल को पहली बार टिकिट मिली तो सभी छात्र नेता और युवाओं ने पार्टी को अलग रख कर उनपर विश्वास जताया और वे सबके विश्वास पर खरे उतरे भी।
लगातार जीत के बावजूद उनके दिन रात काम करने की आदत नहीं बदली।कार्यकर्ताओं को नाम से पहचानना,बुलाना उनकी खासियत और यही उनकी अपने मतदाताओं के साथ स्पेशल बॉन्डिंग भी है।मोहन भैया अब सांसद है लेकिन लोकप्रियता में कोई कमी नहीं
हर किसी के सुख और खासकर दुःख में शामिल होना कोई उनसे सीखे
इसलिए कहते है यूंही नहीं कोई Brijmohan Agrawal बन जाता।उसके लिए मेहनत करना पड़ता है और शायद दिन रात मेहनत करने का गुण उन्हें मिला है मजदूर दिवस पर जन्म होने से।बहुत बहुत बधाई मोहन भैया
आप भी बधाई दे सकते है।।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news