Sunday, July 19, 2026

उज्जैन में पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या

उज्जैन जिले में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसमें एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला नीलगंगा थाना क्षेत्र के जूना अखाड़ा चौराहे का है। विवाद के दौरान युवक को बचाने पहुंचे उसके भाई और परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला किया गया, जिसमें वे घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। एडिशनल एसपी गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि होली के समय गौरकर और पासी पक्ष के बीच हुए विवाद की रंजिश के चलते दोनों पक्ष शनिवार रात आमने-सामने आए। इस दौरान दोनों ओर से बल प्रयोग और फायरिंग की बात सामने आई है, जिसमें लोकेश गौरकर की मौत हुई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news