Friday, August 28, 2026

पैरा से महिलाओं ने बनाया रोजगार का जरिया, 150 महिलाएं बना रहीं राखी-बैज

बलौदाबाजार जिले में गृहणी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत पहल की जा रही है। जनपद पंचायत बलौदाबाजार के ग्राम लाहोद में महिलाओं को पैरा से आर्ट बनाने के साथ ही राखी और बैज तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद करीब 150 महिलाएं रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए धान और चावल के दानों से आकर्षक राखियां, बैज और पैरा आर्ट की वस्तुएं तैयार कर रही हैं। प्रशासन द्वारा महिलाओं के बनाए उत्पादों की बिक्री की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि उन्हें आर्थिक लाभ मिल सके। महिलाओं का कहना है कि घर की जिम्मेदारियां निभाने के साथ अब वे अपनी आय बढ़ाने की दिशा में काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जिस पैरा को पहले बेकार समझकर फेंक दिया जाता था, वही अब उनके लिए कमाई का साधन बन गया है। जनपद पंचायत बलौदाबाजार के सीईओ एफसी पटेल ने बताया कि दस दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को पैरा आर्ट और धान-चावल से राखी बनाने का हुनर सिखाया गया है, जिससे वे आर्थिक रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Untitled

Related news