Wednesday, August 19, 2026

महिला ने रेलवे ट्रैक पर अपने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या

इलाके में मचा हड़कंप मुगलसराय में यहां रेलवे ट्रेक पर एक महिला ने रविवार रात रेलवे ट्रेक पर अपने दो बच्चों के साथ सुसाइड कर लिया। पुलिस को मौके से तीन शव मिले हैं। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है

उत्तर प्रदेश चंदौली के सीओ अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि थाना मुगलसराय पर सूचना मिली कि एक महिला ने रेलवे ट्रैक पर अपने बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हादसे में 3 लोगों की मृत्यु हुई है। पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी हुई है। इसके बाद ही महिला के आत्महत्या करने के कारणों का पता चल पाएगा। रेलवे ट्रेक का निरीक्षण कर रहे कर्मचारियों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी थी।

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है.

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Untitled

Related news