Tuesday, February 17, 2026

दहेज़ प्रताड़ना का केस कर दूंगी .पार किये 75 लाख रुपए, मायके आकर बोली …

पति के खाते से पत्नी ने पार किये 75 लाख रुपए, मायके आकर बोली … तलाक दो वरना दहेज़ प्रताड़ना का केस कर दूंगी …
आज कल के जमाने में शादियां मात्र दिखावे की तरह हो गई है। आज कल कोई भी रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिकता है। आज कल यह भी देखा गया है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने कानून का वे किस तरह से दुरुपयोग कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है राजधानी के टिकरापारा से जहां महिला ने अपनी ही पति के खाते से लाखों रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए और इसके बाद मायके आकर उसे तलाक देने की बात कहने लगी।

इसके बाद पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कराया है। पति ने पुलिस को बताया कि वो मुंबई का निवासी है जिसकी शादी टिकरापारा निवासी दर्शना शर्मा पिता देवधर शर्मा से 6 साल पहले हुई थी। उनका एक बच्चा भी है जिसकी उम्र 5 साल की है। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसे बिना बताए खाते से 75 लाख अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।

इसके बाद महिला बच्चे को लेकर मायके आ गई। पीड़ित पति ने बताया कि उसने घर लेने के लिए अकाउंट में 74 लाख 50 हजार रूपए जमा किये थे। एक दिन पत्नी दर्शना शर्मा अपने मायके गरियाबंद जा रही हूं कहकर निकली थी। जिसको उसके पति ने टिकट कर मुंबई एयरपोर्ट छोड़ा था।

पत्नी अपने बेटे को लेकर गरियाबंद आ गयी। गरियाबंद आने के बाद पत्नी अपने पति के पास वापस आने से मना कर दिया। पत्नी ने मायके से ही पति को फोन कर कहा कि वह वापिस नहीं आना चाहती और उसके खिलाफ दहेज़ प्रताड़ना का केस करेगी बाद में पता चला कि मुंबई में जो पीड़ित के द्वारा खुलवाये गए खातों को वो रायपुर ट्रांसफर करा चुकी है। पीड़ित पति ने पत्नी के खिलाफ गबन का केस दर्ज करा दिया है जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news