Saturday, May 16, 2026

शराब दुकान बंद कराने तीन गांव के ग्रामीण बैठे धरने पर

राजनांदगांव। गेंदाटोला स्थित शराब दुकान को बंद करने की मांग लेकर लुलीकसा, लोनाटोला और कोयलारी के ग्रामीण गुरुवार को धरने पर बैठ गए। हालांकि शराब दुकान के मुद्दे को लेकर गैंदाटोला के लोग समर्थन में है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन की वजह से पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। प्रदर्शनकारियों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक गैंदाटोला में शराब दुकान बंद कराने को लेकर ग्रामीणों के बीच मतभेद उभरे हैं। तीन गांव के लोगों ने शराब दुकान बंद कराने के लिए सीधे प्रशासन से मांग की है। आवाज उठाने वाले लुलीकसा, लोनाटोला और कोयलारी के ग्रामीण शराब दुकान के संचालन से गांव में माहौल खराब होने की शिकायत कर रहे हैं। प्रशासन से भी लिखित तौर पर उक्त गांव के ग्रामीणों ने शराब दुकान बंद करने की मांग की थी। जबकि गैंदाटोला के रहवासी इस मामले को लेकर मौन साधे हुए हैं। पिछले दिनों गैंदाटोला के लोगों ने खुलकर शराब दुकान संचालन के लिए सहमति जताई थी।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news