Saturday, June 27, 2026

नदी के कटाव से गांव को बचाने ग्रामीणों ने कसी कमर

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। प्रशासन और सांसद तक लगाईं गुहार की उपेक्षा होने पर अपने गांव और मुख्य मार्ग को बचाने ग्रामीणों ने खुद कमर कस ली है। शिवनाथ नदी किनारे बसे ग्राम बरारमुंडी के ग्रामीण श्रमदान कर सीमेंट की दीवार बना रहे हैं। लोगों ने आपस में चंदा इकट्ठा कर पचरी निर्माण शुरू कर दिया है, इसमें महिला, पुरुष, बुजुर्ग और युवा जुटे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि वह अपने पैसे से निर्माण सामग्री खरीद रहे हैं। गांव के ही लोग रोज सुबह-शाम श्रमदान कर निर्माण कर रहे हैं । पिछले दो महीने से निर्माण कार्य में जुटे हैं। इस दौरान उनकी आज तक किसी ने भी सुध नहीं ली। बारिश से शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ने से कटाव कारण गांव को राजनांदगांव समेत अन्य क्षेत्रों से जोड़ने वाली मुख्य सड़क का बड़ा हिस्सा नदी में समा चुका है। लगातार कटाव के कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। कटाव अब खेतों तक पहुंच चुका है, इससे ग्रामीणों में डर है कि आने वाले बारिश के मौसम में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण गांव और सड़क दोनों को भारी नुकसान हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार विधायक, सांसद और प्रशासनिक अधिकारियों से नदी कटाव रोकने की मांग की, लेकिन किसी ने भी कोई ठोस पहल नहीं की। इसके बाद गांव के लोगों ने चंदा कर निर्माण कार्य शुरू करने का फैसला लिया।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news