Friday, July 3, 2026

सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे जाम किया

अपने गृह ग्राम में सीसी सड़क का निर्माण नहीं होने से नाराज भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला अध्यक्ष ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ नेशनल हाइवे 130C को जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। बताया जा रहा है कि ग्राम मुड़ागांव के आश्रित पारा करलाकोट में पिछले दो वर्षों से ग्रामीण सीसी सड़क की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने पर यह प्रदर्शन किया गया। बारिश के मौसम में गांव में कीचड़ भर जाने से आवागमन ठप हो जाता है और एंबुलेंस सहित अन्य वाहनों को भी पहुंचने में दिक्कत होती है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शन में ग्रामीणों के साथ खुद भाजयुमो जिला अध्यक्ष हेमंत नागेश भी शामिल रहे, जिन्होंने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। वहीं, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा भी मौके पर पहुंचे और सरकार पर विकास कार्यों को लेकर सवाल उठाए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को हाइवे से हटाया और करीब एक घंटे के भीतर यातायात बहाल कर दिया। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लेकर उनकी मांगों को उच्च स्तर पर भेजने की बात कही है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news