Saturday, June 27, 2026

सड़क-पुल की कमी से जूझ रहा गांव, गर्भवती महिला को खटिया पर नदी पार कर पहुंचाया अस्पताल

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विकासखंड के ग्राम हथोड़ा के लोहरी मोहल्ला से स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं की बदहाली की तस्वीर सामने आई है। सड़क और एंबुलेंस सुविधा नहीं होने के कारण एक गर्भवती महिला को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका, जिसके बाद उसे घर पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। प्रसव के बाद गांव के युवाओं ने महिला और नवजात को खटिया पर लिटाकर नदी पार कराई और फिर बाइक से अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों का कहना है कि यहां करीब 20 परिवार रहते हैं, लेकिन मोहल्ले तक न एंबुलेंस पहुंचती है और न ही वाहन। नदी पार करने के लिए लोगों को हमेशा खटिया का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीण कई बार पुलिया और सड़क निर्माण की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। बारिश के दिनों में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए खतरा और बढ़ जाता है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news