Monday, August 24, 2026

नौगई ट्रिपल मर्डर मामले में विक्रमादित्य जूदेव की एंट्री, CBI जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

कोरिया जिले के चर्चित नौगई ट्रिपल मर्डर मामले को लेकर भाजपा नेता और जूदेव परिवार के सदस्य विक्रमादित्य सिंह जूदेव बैकुंठपुर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना पर शोक जताया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विक्रमादित्य सिंह जूदेव ने कहा कि इस घटना से पूरा क्षत्रिय समाज दुखी है और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए CBI जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की मांग करते हुए कहा कि दोषियों पर ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक समाज की आवाज उठती रहेगी।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news