Saturday, July 4, 2026

ग्राम बरौंदा पहुंचे कलेक्टर ने वीबी जी जीराम जी योजना का किया अवलोकन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज याने 2 जुलाई को वीबी जी जीराम जी योजना शूरू की गई है। रायपुर जिले में इस योजना की शुरुआत धरसींवा पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरौंदा से कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने की। योजना के तहत कले । वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर पौधरोपण किया।कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने किया निरीक्षण।
उल्लेखनीय है की केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना वीबी जीरामजी अधिनियम (विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)) का शुभारंभ 1 जुलाई 2026 से हो गया है। जिले के सभी 408 पंचायतों में इसकी शुरूआत हो गई है। इसका अवलोकन करने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह धरसींवा विकासखण्ड के ग्राम बरौदा पहुंचे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सविता चंद्राकर, सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन और एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे भी शामिल हुए।
कलेक्टर और सीईओ ग्राम बरौदा के मुक्तिधाम परिसर में वीबी जीरामजी अधिनियम के तहत मुनगे एवं अमरूद के पौधे का रोपण किया। कलेक्टर ने इस परिसर के सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए। इस परिसर में आज 250 से अधिक पौधे रोपे गए साथ ही योजना के तहत 40 से अधिक श्रमिक कार्यरत हैं, जिनके द्वारा 1200 पौधे रोपे जाएंगे। इस इसके बाद कलेक्टर ने बादशाह आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं उप स्वास्थ्य केंद्र बरौदा ब्लॉक धरसीवा का । इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news