Thursday, May 14, 2026

इंदौर में पानी संकट पर अनोखा विरोध, गुमशुदा पानी की एफआईआर दर्ज करने की मांग

इंदौर के वार्ड क्रमांक 65 और 66 में गहराए पानी संकट को लेकर कांग्रेस नेताओं ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता जूनी इंदौर थाने पहुंचे और “गुमशुदा पानी” को लेकर FIR दर्ज करने की मांग करते हुए थाना प्रभारी को आवेदन सौंपा। जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल और ब्लॉक क्रमांक 14 के अध्यक्ष गिरीश जोशी ने आरोप लगाया कि कई दिनों से क्षेत्र में नलों, टंकियों और पाइप लाइनों से पानी पूरी तरह गायब है। भीषण गर्मी के बीच लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं और मजबूरी में महंगे दामों पर निजी टैंकरों से पानी खरीद रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम पर निशाना साधते हुए कहा कि जब घरों तक पानी पहुंच ही नहीं रहा, तो जलकर और पानी के बिल किस बात के वसूले जा रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने थाना प्रभारी अनिल गुप्ता को आवेदन देकर “गुमशुदा पानी” की FIR दर्ज करने और मामले की जांच की मांग की, साथ ही वार्ड 61, 65 और 66 में तत्काल नियमित जल आपूर्ति शुरू करने तथा प्रभावित नागरिकों को जलकर और बिल में राहत देने की भी मांग उठाई।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news