Monday, August 24, 2026

नहाने गईं दो मासूम बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत

धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र से दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। मृतक बच्चियों की पहचान कपालफोड़ी गांव निवासी गीतिका साहू (9) और खुशबू साहू (8) के रूप में हुई है। दोनों बच्चियां कक्षा चौथी की छात्राएं थीं। जानकारी के अनुसार दोनों गांव के तालाब में नहाने गई थीं, इसी दौरान गहरे पानी में जाने से वे डूब गईं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news