Friday, May 1, 2026

सूटकेस में गौमांस के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

बिलासपुर। पुलिस ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन से सूटकेश में गौमांस ले जा रही दो महिलाओं को पकड़ा है। दोनों महिलाएं रायपुर की ओर से बिलासपुर पहुंची थीं। सूटकेश में 10 किलो से अधिक गौमांस था। पुलिस को सूचना मिली थी, कि बिलासपुर रेलवे स्टेशन में दो महिलाएं गौमांस लेकर पहुंची है, पुलिस ने चेकिंग की, तो संदेह हुआ, जिसके बाद सूटकेश की तलाशी ली गई। तलाशी में गौमांस मिलने पर दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने सूटकेश में गौमांस होने की बात स्वीकार कर ली है। इसकी
जानकारी मिलते ही गौसेवक थाने के बाहर एकत्रित हो गए। इससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। तोरवा थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के मुताबिक दोनों महिलाएं शहर के मगरपारा इलाके की रहने वाली है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news