Friday, August 28, 2026

धौंस दिखाकर वसूली करने वाली खाद्य विभाग के अधिकारी दो महिला ठग गिरफ्तार

रायपुर – खाद्य विभाग के अधिकारी बनकर होटल व चिकन सेंटर में धौंस दिखाकर वसूली करने वाली दो महिला ठगों को पुरानी बस्ती पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने स्वाति तिवारी और ममता शर्मा को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी महिलाओं ने कई होटल और व्यवसाय करने वाले लोगों से खुद को खाद विभाग के अधिकारी बताकर पैसे वसूले हैं। साथ ही मुफ्त में उनके यहां कई बार हजारों रुपए का खाना भी खाया है।

मिली जानकारी अनुसार पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र स्थित भाठागांव के सागर स्वीट्स के मालिक सागर शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई की पिछले डेढ़ माह से स्वाति तिवारी और ममता शर्मा नाम की दो महिलाएं खुद को खाद्य विभाग की अधिकारी बता कर उनसे लाइसेंस नवीनीकरण कराने के नाम पर सात हजार रुपये ले लिए। इतना ही नहीं कई बार में पांच हजार का चाय-नाश्ता तक भी किया गया।

प्रार्थी को जब इस बात पर शक हुआ तो उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले की जांच करने पर पता चला कि दोनों महिलाएं FSSI संस्था से जुड़ी हुई हैं। जिसका काम है फूड लाइसेंस सहित अन्य की जानकारी बताना और लोगों को जागरूक करना। वे जागरूक करते-करते ठग बन गई।

Raipur

बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं ने प्रेम चिकन सेंटर समेत कई खाद्य व्यवसायियों के पास जाकर लाइसेंस नवीनीकरण के नाम पर उनका चालान काटा और फर्जी रसीद भी थमा दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 420 और 380 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Untitled

Related news