Monday, August 31, 2026

बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर वकीलों के दो गुट भिड़े

भोपाल। जिला अदालत में बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर विवाद बढ़ गया, जहां मुख्य चुनाव अधिकारी की नियुक्ति को लेकर वकीलों के दो गुट आमने-सामने आ गए और झूमा-झटकी की स्थिति बन गई। पहले जगमोहन शर्मा को मुख्य चुनाव अधिकारी चुना गया था, लेकिन बाद में अचानक इंद्रजीत को इस पद पर नियुक्त कर दिया गया, जिससे विवाद गहरा गया। इस मुद्दे को सुलझाने के लिए बुलाई गई आमसभा में भी हंगामा हुआ और वकीलों ने इसका विरोध किया। आरोप है कि बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन महीने पहले ही समाप्त हो चुका है, इसके बावजूद चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही। मामले की शिकायत स्टेट बार काउंसिल ऑफ मध्यप्रदेश से की गई है, जबकि एक पक्ष जगमोहन शर्मा को फिर से मुख्य चुनाव अधिकारी बनाए जाने की मांग पर अड़ा हुआ है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news