Saturday, August 29, 2026

दूल्हे की शिकायत के बाद खुला कब्जे का सच, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

सागर जिले में कलेक्टर जनसुनवाई के दौरान एक अजीब स्थिति सामने आई, जब हल्दी और माला में सजाए गए दूल्हा अपनी शादी की तैयारियों के बीच शिकायत लेकर पहुंचे। दूल्हा उमेश गंगोलिया ने अम्बामोलिया गांव में अपने घर के सामने नाले और रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत की। तत्काल कलेक्टर शिवम वर्मा ने एसडीएम प्रियंका चौरसिया को जांच के निर्देश दिए। जांच में सच्चाई सामने आई कि जिस नाले पर अतिक्रमण की शिकायत की गई थी, उसी पर दूल्हा ने खुद करीब 3×30 फीट का कब्जा कर रखा था। प्रशासन ने दूल्हा समेत 12 अन्य लोगों का अतिक्रमण बुलडोजर कार्रवाई से हटवा दिया। यह नाला गांव और खेतों के पानी की निकासी का अहम मार्ग है, जिसे अतिक्रमण से बाधित किया गया था। अतिक्रमण हटने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news