Thursday, August 27, 2026

ट्रक-ई-रिक्शा भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

छतरपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना बिजावर रोड स्थित मतगुवा पेट्रोल पंप के पास हुई, जब ई-रिक्शा को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, हटनाई थाना क्षेत्र के ईशानगर निवासी करंजू आदिवासी अपने परिवार के साथ सटई से घर लौट रहे थे, तभी मतगुवा की ओर से आ रहे ट्रक ने उनके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश जारी है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Related news