Wednesday, May 13, 2026

छत के रास्ते घर में घुसे चोर, CCTV में कैद वारदात

डोंगरगढ़ के बीचोबीच स्थित बुधवारी पारा इलाके में आधी रात हुई चोरी की वारदात ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है। वार्ड क्रमांक 15 स्थित डॉ. सचदेव गली में दो अज्ञात चोरों ने दिनेश कुमार साहू के घर में छत के रास्ते घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें दोनों संदिग्ध कई घंटों तक इलाके में घूमते और फिर मकान की छत से घर में प्रवेश करते नजर आ रहे हैं। कुल आठ CCTV फुटेज सामने आने के बाद इलाके के लोग हैरान हैं और शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बुधवारी पारा जैसे घनी आबादी और व्यस्त इलाके में चोरों का बेखौफ होकर घूमना पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़ा करता है। घटना के बाद पूरे इलाके में डर और असुरक्षा का माहौल है। पुलिस को सूचना दे दी गई है और केसरीनंदन नायक ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news