Thursday, November 27, 2025

मध्यप्रदेश की भाजपा कार्यकारिणी में बुजुर्ग और युवाओं का रहेगा तालमेल

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा में लंबे समय से चर्चा में चल रहा प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। सूत्रों के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की नई टीम में निगम-मंडल के आगे-पीछे बड़े स्तर पर बदलाव और विस्तार होने की संभावना है। इस बार कार्यकारिणी में सदस्यों के साथ-साथ विशेष आमंत्रित सदस्यों की भी नियुक्ति की जाएगी।
खास बात यह है कि लंबे समय से जिम्मेदारी से दूर चल रहे कई वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को फिर से मौका मिल सकता है। साथ ही संगठन में पीढ़ी परिवर्तन की झलक भी साफ दिखेगी, यानी युवा चेहरों को प्रमुखता दी जाएगी। नियुक्तियों से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, संगठन महामंत्री और वरिष्ठ नेताओं की सहमति लेना अनिवार्य होगा। इस बार विंध्य, महाकौशल और बुंदेलखंड अंचल से कई नए-पुराने चेहरों को कार्यकारिणी में जगह मिलने की प्रबल संभावना है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news