Friday, March 6, 2026

सारी दुनिया बदली, अगर पाकिस्तान न बदला तो चुकानी पड़ेगी विनाशकारी कीमत:  आर्मी चीफ बाजवा

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के थलसेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने शनिवार को क्षेत्रीय शांति और देशों के बीच सभी द्विपक्षीय मुद्दों के समाधान के लिए एक तंत्र विकसित करने पर जोर दिया।

साथ ही, उन्होंने आगाह किया कि ”दुनिया बदल गई है, इसलिए हमें भी बदलना चाहिए, क्योंकि यथास्थिति की कीमत हम सभी के लिए विनाशकारी होगी।”

जनरल बाजवा (61) नवंबर में सेवानिवृत्त होने वाले हैं और काकुल स्थित प्रतिष्ठित पाकिस्तान मिलिट्री एकेडमी में उनका यह संभवत: अंतिम संबोधन था। उन्होंने किसी देश का नाम लिए बगैर क्षेत्रीय शांति और देशों के बीच सभी द्विपक्षीय मुद्दों के समाधान के लिए एक तंत्र विकसित करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, ”हमें अपने सभी द्विपक्षीय मुद्दों का शांतिपूर्ण हल करने के लिए एक तंत्र विकसित कर शांति का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। एक दूसरे से लड़ने के बजाय हमें भूख, गरीबी, निरक्षरता, जनसंख्या विस्फोट, जलवायु परिवर्तन और रोग से संयुक्त रूप से लड़ना चाहिए।” चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ ने कहा, ”दुनिया बदल गई है, इसलिए हमें भी बदलना चाहिये, क्योंकि यथास्थिति की कीमत हम सभी के लिए विनाशकारी होगी।”

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Mrbet Casino

Related news