Thursday, July 16, 2026

विधानसभा में अनिल अग्रवाल की गिरफ्तारी को लेकर विपक्ष ने घेरा सरकार को

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल में औद्योगिक दुर्घटनाओं को लेकर जमकर बहस हुई। विपक्ष ने सक्ती स्थित वेदांता पावर प्लांट हादसे में निदेशक अनिल अग्रवाल की गिरफ्तारी नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पूछा कि क्या अनिल अग्रवाल पर दबाव बनाने के लिए एफआईआर दर्ज की गई है और क्या भविष्य में सभी औद्योगिक हादसों में जिम्मेदार निदेशकों पर कार्रवाई होगी। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि प्रदेश में सुरक्षा ऑडिट की प्रक्रिया जारी है और नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि वेदांता मामले में पुलिस जांच कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, विपक्ष ने हादसे में प्रभावित परिवारों को मुआवजा और कार्रवाई को लेकर सरकार को घेरा। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news