Saturday, August 29, 2026

आवारा कुत्तों के हमले में मासूम की मौत के बाद निगम प्रशासन जागा

कोरबा। दादर में आवारा कुत्तों के हमले से 5 साल के मासूम प्रकाश पटेल की मौत के बाद नगर निगम प्रशासन जागा। आज निगम आयुक्त आशुतोष पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद दादर क्षेत्र में आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू किया गया।
आयुक्त आशुतोष पांडे ने दादर पहुंचकर स्थानीय लोगों और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की तुरंत धर-पकड़ की जाए। आयुक्त ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और इसे रोकने के लिए निगम गंभीरता से काम करेगा।
निगम की टीम ने दादर और आसपास के इलाकों में अभियान चलाकर 15 से 20 आवारा कुत्तों को पकड़ा। सभी कुत्तों को बधियाकरण के लिए नगर निगम द्वारा बनाए गए सेंटर भेजा गया है।
दादर में गुरुवार को आवारा कुत्तों के झुंड ने 5 साल के मासूम प्रकाश पटेल पर हमला कर दिया था। प्रकाश अपने पिता किशोर पटेल से मिलने गया था जो वहां मजदूरी कर रहे थे। मिलने के बाद जब मासूम घर लौट रहा था तभी रास्ते में कुत्तों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर नोच डाला। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता किशोर पटेल मूलतः जांजगीर जिले के निवासी हैं और परिवार के साथ दादर में रहकर रोजी-मजदूरी करते हैं।
आयुक्त आशुतोष पांडे ने बताया कि महापौर के निर्देश पर मृत मासूम के परिवार को नगर निगम की ओर से 1 लाख रुपये की तात्कालिक सहायता राशि दी जा रही है। इससे परिवार को इस कठिन समय में कुछ राहत मिल सकेगी।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news