Tuesday, February 17, 2026

नए संसद भवन में राजदंड (सेंगोल) स्थापित करने का फैसला ऐतिहासिक: नड्डा

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने नए संसद भवन में ब्रिटिश हुकूमत द्वारा भारत को सत्ता हस्तांतरित करने के प्रतीक स्वरूप प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को सौंपे गए पवित्र ‘राजदंड’ (सेंगोल) को स्थापित किए जाने के फैसले को एक ‘ऐतिहासिक क्षण’ करार देते हुए बुधवार को कहा कि यह उत्तर से दक्षिण तक भारत के भावनात्मक और आध्यात्मिक एकीकरण पर भी जोर देता है।.

ज्ञात हो कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नए संसद भवन के रविवार को प्रस्तावित उद्घाटन से पहले यहां एक संवाददाता सम्मेलन में ‘राजदंड’ को नए संसद भवन में स्थापित किए जाने की घोषणा की।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news