Saturday, August 29, 2026

गाड़ी घर में खड़ी रही परन्तु दो साल में 11 बार मिला ई चालान

भिलाईनगर। आम्रपाली वनांचल सिटी निवासी ज्योति कांत अग्रवाल की बाइक पिछले दो वर्षों से घर में खड़ी थी। लेकिन उनकी गाड़ी का कुल 11 ई चालान मिलें हैं। जिसकी चालानी राशि 47 हजार 500 रुपए बताई जा रही है। इस पर पीडित भिलाई निवासी ज्योति कांत अग्रवाल ने दुर्ग एसएसपी से शिकायत की। जिसके बाद आरोपी को पकडा गया। पुलिस के अनुसार इसका आरोपी अविनाश नायक पिता बेनार नायक 36 राजीव आवास, लाल गंगा मॉल के पीछे गोल बाजार रायपुर का रहने वाला है। उसने अपनी दुपहिया में सीजी 07 बीके 7848 रजिस्ट्रेशन नंबर का प्लेट लगा रखा था। यह रजिस्ट्रेशन नंबर भिलाई में रहने वाले ज्योति कांत अग्रवाल के बजाज एवेंजर 220 सीसी मोटर साइकिल का है।
इस नंबर वाली मोटर साइकिल के रायपुर के बॉम्बे मार्केट से मिलेनियम प्लाजा के बीच लगातार ट्रैफिक नियम उलंघन करने का ई चालान अग्रवाल को मिल रहा था। जबकि इस दौरान पीडित की मोटर साइकिल घर पर ही खड़ी रही और न तो वे और न ही उनके किसी रिश्तेदार ने उसमें रायपुर का सफर किया है। ज्योति कांत अग्रवाल ने दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल को 20 अप्रैल को शिकायत की। गौरतलब है कि 7 नवंबर 2023 से 29 मार्च 2026 के दौरान ज्योति कांत अग्रवाल को अलग अलग कुल 11 ई चालान मिलें हैं। जिसमें चालानी राशि 47 हजार 500 रुपए है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news