भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आज कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित हो रही है। बैठक में 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और पवन साय सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष मौजूद हैं। करीब 400 नेताओं की मौजूदगी वाली इस बैठक में नक्सलवाद की समाप्ति के लिए केंद्र और राज्य सरकार को धन्यवाद देने संबंधी प्रस्ताव तथा महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किए जाने की संभावना है।
Related news

