Friday, March 6, 2026

सरेंडर.. सरेंडर.. चिल्लाती रही पुलिस और 4 मिनट में 16 लाख लूटकर फरार हो गए लुटेरे

0 बिहार के आरा में बैंक लूट की अजीबोगरीब घटना;


बिहार के आरा जिले में बुधवार को लुटेरे एक्सिस बैंक से करीब 16 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. बैंक के बाहर पुलिस लुटेरों को सरेंडर करने के लिए चिल्लाती रही और लुटेरे सिर्फ चार मिनट के अंदर लूट को अंजाम देकर फरार हो गए. इस संबंध में भोजपुर पुलिस ने ट्वीट कर बताया, ”सभी लोगों को सूचित करना है कि आज दिनांक 6 दिसंबर 2023 की सुबह लगभग 10:15 बजे एक्सिस बैंक आरा में पांच अपराधी हथियार के साथ घुसे थे और बैंक कर्मियों को एक रूम में बंद कर दिया और काउंटर पर रखे हुए लगभग साढ़े 16 लाख रुपए लेकर 4 मिनट के अंदर फरार हो गए.” पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की तब पता चला कि अपराधी बैंककर्मियों को एक कमरे में बंद कर कैश काउंटर पर रखे करीब 16 लाख रुपये लेकर फरार हो चुके हैं. पुलिस अब लुटेरों को पकड़ने में जुटी है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है.
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. navachhattiagarh.com स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट navachhattiagarh.com के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Mrbet Casino

Related news