Saturday, May 2, 2026

10 वीं में फेल होने पर छात्र ने लगाई फांसी

बालोद। डौंडी थाने के बंधिया पारा में 10वीं कक्षा में लगातार दो साल फेल होने से छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान राजवीर बघेल 17 के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, राजवीर पिछले दो वर्षों से 10वीं की परीक्षा में असफल हो रहा था। पहले साल वह 6 विषयों में फेल हुआ था। इस वर्ष भी 5 विषयों में असफल रहने के कारण वह काफी तनाव में था। इसी मानसिक दबाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
इसकी सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना ने एक बार फिर परीक्षा के दबाव और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि असफलता जीवन का अंत नहीं होती, बल्कि इससे सीख लेकर आगे बढ़ना जरूरी है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news