Monday, May 25, 2026

इबोला संक्रमण को लेकर राज्य अलर्ट, एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी

दुनियाभर में तेजी से फैल रहे इबोला संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ द्वारा संक्रमण की रोकथाम और निगरानी को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। विशेष रूप से एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य जांच, संदिग्ध मरीजों की पहचान और आपातकालीन प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके।

एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के तहत जारी निर्देशों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर को एयरपोर्ट परिसर में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों की स्क्रीनिंग व्यवस्था का समन्वय सुनिश्चित करने और किसी भी संदिग्ध मरीज की जानकारी तत्काल संबंधित विभाग तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा आइसोलेशन, रेफरल और इमरजेंसी प्रबंधन की सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह तैयार रखने पर भी जोर दिया गया है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news