Monday, July 20, 2026

तेज रफ़्तार कार ने बाइक को ठोका, एक की मौत दूसरा गंभीर

रायगढ़। जिले में रविवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। इस घटना में दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार, शहर से सटे पटेलपाली सब्जी मंडी के पास रविवार देर रात तीन बजे नेक्सॉन कार के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में उमेश ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप शाह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया है।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, मृतक और घायल दोनों सब्जी का कारोबार करते थे। वे रोज की तरह पटेलपाली सब्जी मंडी सब्जी खरीदने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही जूटमिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news