Saturday, September 5, 2026

तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराई, इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, 5 लोग घायल

बालोद जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में इंजीनियरिंग छात्रा की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में हिंदू होटल के पास हुई, जहां तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में 21 वर्षीय शारदा पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई। वह बिलासपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थीं और अपनी बुआ की शादी में शामिल होने घर आई थीं। जानकारी के अनुसार, डौंडी नगर के बंधियापारा निवासी रंजीत सिंह पाटिल अपने परिवार के साथ चिपरा गांव में आयोजित चौथिया कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। दुर्घटना में कार सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Untitled

Related news