गरियाबंद। तेंदूपत्ता तोड़ाई के दौरान 6 भालुओं ने तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें अब बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया जा रहा है।
घटना सड़क परसुली वन परिक्षेत्र के हरदी गांव की है। ग्रामीणों का समूह तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए पहुंचा था। यहां 6 भालुओं ने ग्रामीणों पर अचानक हमला कर दिया। सभी अपनी जान बचाने भागने लगे। भालुओं ने उन्हें दौड़ा कर हमला किया। भालुओं के हमले से 2 ग्रामीण बुरी तरह से घायल हो गए।
दोनों ग्रामीण किसी तरह जान बचाकर अपने परिजनों को सूचना दी। घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया है। इस घटना से ग्रामीण दहशत में हैं ।

