Tuesday, August 25, 2026

महानदी किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पारागांव में महानदी किनारे 36 वर्षीय महिला रुक्मणी सोनवानी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के शरीर पर चोट के गहरे निशान मिलने के बाद पुलिस शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जता रही है। सूचना मिलते ही आरंग थाना पुलिस और रायपुर से पहुंची फोरेंसिक (एफएसएल) टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर हर पहलू से जांच की जा रही है। मृतका के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है तथा पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news