Wednesday, May 28, 2025

अबु आजमी को यूपी भेज दो, उपचार कर देंगे . औरंगजेब विवाद पर योगी ने कहा

लखनऊ (उ.प्र.) : फिल्म छावा के सुपरहिट होने पर औरंगजेब को लेकर देश में बहस छिड़ गई है, वहीँ महाराष्ट्र की राजनीति में औरंगजेब को लेकर भी विवाद जारी है। इसी बीच समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबु आजमी ने हाल ही में औरंगजेब के समर्थन में बयान दिया था। उनके बयान के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। खुद शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने भी अबू आजमी का जमकर विरोध किया है। इसके बाद अबु आजमी को पूरे बजट सत्र के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी औरंगजेब विवाद पर बयान जारी किया है। सीएम योगी ने साफ तौर पर कहा है कि औरंगजेब को हीरो बताने वाले को यहां रहने का अधिकार नहीं है। वहीँ दुनियां जानती है कि औरंगजेब एक क्रूर आक्रान्ता था।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि समाजवादी का एक नेता है उस कमबख्त को औरंगज़ेब अच्छा लगता है, वो औरंगजेब को अपना आदर्श बताता है, हिम्मत है तो उसको पार्टी से बाहर करो। समाजवादी पार्टी को उस नेता को लेकर खंडन करना चाहिए, और पार्टी से निकाल देना चाहिए। नहीं तो उसे यहां बुलाइये। उत्तरप्रदेश ऐसे लोगों का उपचार अच्छे से करता है। इस तरह से योगी आदित्यनाथ ने अबू आजमी को लेकर अपना बयान दिया है।

औरंगजेब सपा का आदर्श : मुख्यमंत्री योगी
वहीँ इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में कहा है कि आज मुसलमान भी अपने बच्चे का नाम औरंगजेब नहीं रखते हैं। मुख्यमंत्री योगी ने साफ तौर पर कहा कि औरंगजेब को हीरो बताने वाले को यहां रहने का अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री योगी ने ये भी कहा कि औरंगजेब समाजवादी पार्टी का आदर्श है। इस तरह औरंगजेब का मामला लगातार सुर्ख़ियों में बना हुआ है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news