Saturday, September 5, 2026

सुरक्षा कर्मियों ने सिविल सर्जन के खिलाफ खोला मोर्चा, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

धमतरी। जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विवाद हुआ है। सुरक्षा कर्मियों ने सिविल सर्जन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अस्पताल में तैनात 25 सुरक्षा गार्डों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि उनसे सुरक्षा ड्यूटी के बजाय नाश्ता बंटवाने, मरीजों को स्ट्रेचर पर ले जाने और मेडिकल पर्ची बनवाने जैसे कार्य कराए जा रहे थे, जो उनके कार्यक्षेत्र से बाहर हैं। गार्डों का कहना है कि टेंडर समाप्त होने के बाद उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया और साथ ही उन पर नोटिस जारी कर उनके भविष्य और रोजगार पर संकट खड़ा कर दिया गया है। आरोप यह भी है कि सिविल सर्जन ने द्वेषपूर्ण कार्रवाई करते हुए सभी गार्डों को निशाना बनाया, जबकि वार्ड बॉय ड्यूटी में लापरवाही पर आपत्ति जताने के कारण उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। इस पूरे मामले को लेकर कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब सवाल उठ रहा है कि अगर अस्पताल के सुरक्षा कर्मी ही असुरक्षित महसूस करेंगे तो मरीजों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित हो पाएगी।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Untitled

Related news