Friday, August 21, 2026

न्याय की मांग को लेकर सर्व आदिवासी समाज की रैली, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

कोरिया जिले के बैकुंठपुर में पूजा पैकरा आत्महत्या मामले में न्याय की मांग को लेकर रविवार को सर्व आदिवासी समाज के नेतृत्व में सामाजिक संगठनों, परिजनों और स्थानीय लोगों ने विशाल रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने पोस्टर लेकर एसपी कार्यालय की ओर कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। इसके बाद कुमार चौक पर लोगों ने नारेबाजी करते हुए पूजा पैकरा के लिए न्याय और मामले में सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों और प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि आईसी मार्ट के संचालक की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर पूजा पैकरा ने 8 जुलाई की दोपहर आत्महत्या की थी। पुलिस ने अब तक नामजद आरोपी विनोद वैद्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। प्रदर्शनकारियों ने कोरिया पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो सर्व आदिवासी समाज उग्र आंदोलन करेगा।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news