Thursday, August 13, 2026

पहली बारिश में रोहांसी एनीकट डूबा

बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले के पलारी ब्लॉक के ग्राम रोहांसी और अमेठी को जोड़ने वाली महानदी पर बना एनीकट एक दिन की बारिश में लबालब हो गया है। नदी में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं और वर्तमान में एनीकट के ऊपर दो से ढाई फीट पानी बह रहा है। इसके कारण अमेठी और वन क्षेत्र में रहने वाले लोगों का पलारी क्षेत्र और बलौदा बाजार से संपर्क टूट गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि पलारी और अमेठी-अर्जुनी को जोड़ने वाले इस मार्ग पर सिर्फ एक एनीकट है। थोड़ी सी भी बारिश होने पर यह एनीकट डूब जाता है। इसके कारण ग्रामीणों को रोहांसी या पलारी आने के लिए 70 किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ता है। यहाँ से लोग पिछले कई सालों से ऊंचे पुल की मांग कर रहे हैं। लेकिन मांग अब तक पूरी नहीं हुई है।
व्यवसायिक केन्द्र रोहांसी नदी के उस पार रहने वालों के लिए उनकी जरूरत का सामान उपलब्ध कराता है और लोग आसानी से यहां सामान लेने आते हैं। परन्तु बारिश के दिनों में आवागमन बंद होने से वन क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news