Tuesday, June 30, 2026

चार जिलों में सड़क हादसे, ट्रेलर पलटा, कार नदी में गिरी, बस-ट्रैक्टर की टक्कर

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को अलग-अलग जिलों में हुए सड़क हादसों ने एक बार फिर तेज रफ्तार के खतरे को उजागर कर दिया। राजधानी रायपुर के सरोना फ्लाईओवर पर ट्रैक्टरों से लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दुर्ग-रायपुर मार्ग पर लंबा जाम लग गया, हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, कबीरधाम जिले के पांडातराई मोड़ स्थित हाफ नदी के पास जबलपुर से कोरबा जा रही एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई, जिसमें पति-पत्नी घायल हो गए और उन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया। जांजगीर-चांपा में रेलवे ओवरब्रिज पर दो बाइकों की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे एक युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। उधर, कोंडागांव के राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर यात्री बस और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत में ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए, लेकिन चालक और बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए। सभी घटनाओं की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित मामलों की जांच शुरू कर दी है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news