Saturday, May 9, 2026

सीमांकन कार्य में लापरवाही पर आरआई निलंबित

धमतरी। सीमांकन कार्य में लापरवाही बरतने पर भखारा भठेली के राजस्व निरीक्षक मोहित कुमार सोनी को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। सीमांकन कार्य को तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद भी काम पूरा नहीं किया गया।
इस मामले में भारी लापरवाही सामने आई। इसे गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षण को पहले नोटिस जारी कर जवाब मांगा था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने और कार्य में सुधार नहीं होने पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक मोहित कुमार सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
कलेक्टर ने कहा है कि शासन के कार्यों में लापरवाही और समय सीमा का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news