Sunday, May 17, 2026

बारिश और आंधी-तूफान से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार सुबह से मौसम पूरी तरह से बदल गया है। रायपुर में लगभग 8 बजे के बाद आसमान में काले बादल छा गए और गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे ठंडी हवा चली और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बलौदा बाजार में देर रात आए आंधी-तूफान के कारण कई बड़े पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे आवागमन बाधित हुआ और बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई। महासमुंद जिले में देर रात से आंधी-तूफान और बिजली कटौती देखी गई, जबकि पिथोरा में सुबह से तेज बारिश हो रही है। रायगढ़ और धमतरी में भी गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया और गर्मी से राहत मिली। बिलासपुर में सुबह अंधड़ और बारिश के कारण बिजली व्यवस्था ठप हो गई। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में राजनांदगांव, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर शामिल हैं, जहां मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (40-60 KMPH), आंधी और वर्षा की संभावना है। यलो अलर्ट वाले क्षेत्रों में सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, उत्तर बस्तर, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, जशपुर और सूरजपुर शामिल हैं, जहां हल्की-मीट्टी वर्षा और तेज हवाओं की संभावना है। इस मौसम परिवर्तन के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन पेड़ गिरने और बिजली कटौती जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ा।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news