Thursday, May 28, 2026

राज्य की सियासत में भूचाल वायरल ऑडियो से भाजपा–कांग्रेस आमने-सामने

छत्तीसगढ़ की राजनीति में दो वायरल ऑडियो क्लिप को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह आवाजें भाजपा विधायक रेणुका सिंह की हैं, हालांकि उन्होंने इसे एआई जनरेटेड बताया है। इन ऑडियो के वायरल होने के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले पर तीखा बयान देते हुए कहा कि अगर किसी की आवाज में छेड़छाड़ हुई है तो यह गंभीर मामला है और इसकी तुरंत जांच कर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। वहीं उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि “जो दिल में था, वही जुबान पर आ गया”, जिससे सियासी तकरार और बढ़ गई। वायरल ऑडियो में एक क्लिप में कांग्रेस की सरकार बनने और भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने का दावा किया गया है, जबकि दूसरे में एक जिला महामंत्री के खिलाफ टिप्पणी की बात सामने आई है। इस पूरे मामले में भाजपा विधायक और उनके समर्थकों ने नाराजगी जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जबकि कांग्रेस इसे सत्ताधारी दल में अंदरूनी खींचतान का संकेत बता रही है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news