महाराष्ट्र। प्रदेश की सियासत में पिछले कुछ दिनों से जारी उठापटक के बीच आज एक अहम राजनीतिक मुलाकात होने जा रही है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शरद पवार गुट की एनसीपी के सांसदों से मुलाकात करेंगे। इस बैठक को महाराष्ट्र की राजनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने बैठक को लेकर पहले ही स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात में सांसद अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े अहम मुद्दों को उनके सामने रखेंगे।
सुप्रिया सुले के मुताबिक, चूंकि फिलहाल संसद का सत्र नहीं चल रहा है, इसलिए सांसदों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात का समय मांगा था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सोमवार को एनसीपी सांसदों से मिलने पर सहमति जताई है।
आप की राय
Related news

