कोरबा। पुलिस आरक्षक पर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला की शिकायत पर सीएसईबी चौकी पुलिस ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यातायात विभाग में पदस्थ आरक्षक पवन चंद्रा पर एक महिला ने बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला तलाकशुदा है और इसी दौरान उसकी मुलाकात पवन से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और पवन उसे घुमाने-फिराने के बहाने बाहर ले जाता था। महिला का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
आप की राय
Related news

