रायगढ़। शनिवार शाम हाइड्रा वाहन की चपेट में आने से एनआरबीएस प्लांट के एचआर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित एनआरबीएस प्लांट में शनिवार शाम हाइड्रा वाहन की चपेट में आने से कंपनी के एचआर संजय त्रिपाठी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कंपनी परिसर में संजय त्रिपाठी पैदल चलते हुए फोन पर बात कर रहे थे।
इसी दौरान पीछे से गुजर रहे हाइड्रा वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुई इस घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

