Friday, November 28, 2025

तीर्थयात्री गाड़ी खड़े ट्रक से टकराई, चार की मौत

हैदराबाद। श्रीकाकुलम जिले में बीते दिनों एक भीषण सड़क हादसा में खंडवा और खरगोन के तीर्थयात्रियों की एक गाड़ी नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं, इस घटना में पांच महिलाएं घायल हो गई हैं। सभी यात्री मध्यप्रदेश के खंडवा और खरगोन जिले के निवासी हैं। यह लोग 10 नवंबर को तीर्थयात्रा के लिए घर से निकले थे। हादसा रविवार रात तीन बजे येत्तुराल्लापाडु गांव के पास हुआ। पुलिस के अनुसार एमयूवी ड्राइवर को झपकी आने की वजह से यह दुर्घटना हुई। हादसे के तुरंत बाद पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची, घायलों को नरसारावपेट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों में खुश्यालसिंह चौहान (खंडवा), भूरेसिंह पंवार, संतोषी बाई और विजयसिंह तोमर (खरगोन) के रूप में हुई है। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने प्रशासन से संपर्क कर पार्थिव शरीरों को खंडवा लाने और घायलों के इलाज की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news