Sunday, August 30, 2026

कबाड़ माफिया की थाने में चाय पीते तस्वीर वायरल, पुलिस पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी Bilaspur में कोनी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कबाड़ माफिया अकबर खान की थाने के अंदर कुर्सी पर बैठकर चाय पीते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और कथित मिलीभगत पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल फोटो में आरोपी आराम से थाने के अंदर बैठा नजर आ रहा है, जबकि पुलिसकर्मी उसकी ‘सेवा’ करते दिख रहे हैं, जिससे यह धारणा और मजबूत हो रही है कि उसे VIP ट्रीटमेंट दिया गया। आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि अवैध कबाड़ कारोबार को कुछ पुलिसकर्मियों का संरक्षण प्राप्त है और इसके बदले हर महीने रकम लेने की बात भी सामने आ रही है। इस मामले में प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी और आरक्षक अनुज जांगड़े की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को VIP सुविधा नहीं दी गई थी, बल्कि उसे दस्तावेजों की जांच के लिए थाने बुलाया गया था और कबाड़ दुकान को फिलहाल सील कर दिया गया है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news