Thursday, February 19, 2026

महात्मा गांधी की जीवनी पर चित्र प्रदर्शनी आयोजित: छात्रों ने जाना सत्य, अहिंसा और प्रेम का संदेश

फणिकेश्वर नाथ शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर में संस्था प्रमुख डॉ. सविता मिश्रा के मार्गदर्शन में महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में गांधी की जीवनी पर चित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा यह प्रदर्शनी महाविद्यालय के सभागार में आयोजित की गई।

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रतिनिधि सुश्री कविता शुक्ला एवं तरूण कुमार देवांगन के द्वारा गांधी के जन्म से मृत्यु तक के विभिन्न आंदोलनों और विचारों को लगभग 100 से अधिक चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

छात्र-छात्राओं ने गांधी के सत्य, अहिंसा और प्रेम के सिद्धांतों को लघु चल चित्र (शॉर्ट फिल्म) के माध्यम से समझा।

साथ ही बी.ए., बी.कॉम., बी.एससी प्रथम वर्ष की छात्राओं को मिलने वाली अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति की दोनों चरणों की तिथियों, आवश्यक दस्तावेजों और बोनाफाइड प्रमाणपत्र की जानकारी दी गई।

प्रभारी प्राचार्य डॉ. देवादास बंजारे ने कहा कि गांधी केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे, जिनके सिद्धांतों पर चलकर भारत ने स्वतंत्रता प्राप्त की।

कविता शुक्ला ने कहा कि गांधी ने सत्य के मार्ग पर चलकर एक साधारण व्यक्ति से ‘महात्मा’ की उपाधि प्राप्त की।
तरुण देवांगन ने कहा कि गांधी ने समाज के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

छात्र-छात्राओं ने गांधी के जीवन से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनके उत्तर वक्ताओं द्वारा दिए गए।
आभार प्रदर्शन प्रो. रितेश गोलछा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की सफलता के लिए संस्था प्रमुख डॉ. सविता मिश्रा ने सभी स्टाफगणों और छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Guide to fortunica casino

Related news