Saturday, August 29, 2026

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलाव की चर्चाओं के बीच PCC चीफ दीपक बैज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव को दिल्ली जाने की सलाह देते हुए कहा कि टीएस बाबा की दिल्ली में मजबूत पकड़ है, इसलिए उन्हें वहां सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए और यहां युवाओं को अवसर देना चाहिए। रायपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान दीपक बैज ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच चार से पांच घंटे तक बिजली कटौती हो रही है, गांवों में लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है और बिजली बिल भी बढ़ा दिया गया है, जिससे जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि बिजली उपलब्ध होने के बावजूद लोगों को पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल रही, जो सरकार का जनता के साथ विश्वासघात है। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के फैसले का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर प्रदेशभर में आंदोलन करेगी और सरकार से यह निर्णय वापस लेने की मांग करेगी। वहीं मंत्रिमंडल में संभावित बदलाव की चर्चाओं पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री को यह समझ आ गया है कि सरकार के कई मंत्री काम नहीं कर रहे और लूट-खसोट में लगे हैं, लेकिन इसके बावजूद सरकार चाहे जितने भी बदलाव कर ले, आने वाले समय में जनता ही सरकार बदल देगी। इसके अलावा भाजपा नेता केदार कश्यप के बयान पर पलटवार करते हुए दीपक बैज ने कहा कि नक्सलवाद का दंश कांग्रेस और बस्तर के लोगों ने सबसे ज्यादा झेला है और कांग्रेस ने भी अपने कई नेताओं को खोया है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news