Monday, May 18, 2026

सादगी की अपील पर पार्टी सख्त, कई पदाधिकारियों पर कार्रवाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने और सादगी अपनाने की अपील के बावजूद विशाल काफिले और लक्जरी वाहनों के उपयोग को लेकर भाजपा ने अपने ही कुछ नेताओं और पदाधिकारियों पर सख्त रुख अपनाया है। पार्टी ने इस मामले में महिला आयोग अध्यक्ष रेखा यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार और सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल को तलब करते हुए 17 मई को भोपाल में पेश होकर जवाब देने के निर्देश दिए हैं, जहां संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके पद पर खतरा मंडरा रहा है। इन पर आरोप है कि रेखा यादव ने छतरपुर में लक्जरी काफिला निकाला, पवन पाटीदार ने बड़ी वाहन रैली का आयोजन किया, जबकि वीरेंद्र गोयल ने ई-रिक्शा का उपयोग करते हुए भी समर्थकों के बड़े काफिले के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। वहीं अनुशासनहीनता के मामले में दर्जा प्राप्त सौभाग्य सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और भिंड के किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव को पद से हटा दिया गया है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news