Saturday, June 27, 2026

भाजपा प्रवक्ता चिमनानी के निज कार्यालय पहुंची पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती

​रायपुर। बस्तर अंचल अंतर्गत दंतेवाड़ा की प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और हाल ही में देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ‘पद्मश्री’ से विभूषित डॉ. बुधरी ताती शनिवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी के रायपुर स्थित निज कार्यालय पहुँचीं। इस अवसर पर चिमनानी ने उनका आत्मीय अभिनन्दन किया, उन्हें बधाई दी और सम्मानपूर्वक अपनी पुस्तकें भेंट कीं।
​भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चिमनानी ने इस दौरान कहा कि डॉ. बुधरी ताती का जीवन और उनका चार दशकों का सेवा भाव हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। बस्तर जैसे चुनौतीपूर्ण और सुदूर क्षेत्रों में जाकर शिक्षा की अलख जगाना, स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना और महिलाओं को आत्मनिर्भर करना कोई साधारण काम नहीं है। उनके इस योगदान से छत्तीसगढ़ का गौरव पूरे देश में बढ़ा है। मुलाकात के दौरान डॉ. बुधरी ताती ने भी अपने जमीनी अनुभवों को साझा किया और इस आत्मीय स्वागत व सम्मान के लिए चिमनानी का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि ​डॉ. बुधरी ताती ने नक्सल प्रभावित और बेहद दूरदराज के आदिवासी क्षेत्रों में पिछले चार दशकों से शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व और उत्कृष्ट कार्य किया है, जिसके लिए भारत सरकार ने उन्हें ‘पद्मश्री’ सम्मान से नवाजा है। वो पैदल चलकर 545 गांवों में गई है एवं महिला सशक्तीकरण के कार्य किए है उन पर जानलेवा हमले भी हुए परंतु उन्होंने सेवा का रास्ता नहीं छोड़ा और हजारों लोगों को आत्मनिर्भर बनाया।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news